विशेषज्ञ के बारे में
राहुल लिमये बिज़नेस ग्रोथ और ट्रांसफ़ॉर्मेशन (बदलाव) के सलाहकार हैं। उन्हें 34 वर्षों से अधिक का वैश्विक तकनीकी और व्यावसायिक अनुभव है। उन्होंने स्टार्टअप, लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को टिकाऊ वृद्धि और कामकाज में उत्कृष्टता पाने के लिए मार्गदर्शन दिया है। उत्तर अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया-पैसिफ़िक क्षेत्रों की CXO स्तर की लीडरशिप टीमों को उन्होंने बिज़नेस विस्तार, नए बाज़ारों में प्रवेश, कामकाज के तरीक़ों में बदलाव और आय (revenue) बढ़ाने की रणनीतियों पर सलाह दी है।
उनकी विशेषज्ञता बिज़नेस मॉडल डिज़ाइन, बाज़ार में प्रवेश की योजना, प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, तकनीक-आधारित बदलाव, चेंज मैनेजमेंट और रणनीतिक साझेदारियों में है। राहुल प्रमाणित करियर कोच और स्टार्टअप मेंटर भी हैं। बिज़नेस रणनीति और मानव व्यवहार की गहरी समझ को जोड़कर वे संस्थाओं और पेशेवरों के दीर्घकालीन विकास को गति देने के लिए जाने जाते हैं।