विशेषज्ञ के बारे में
कमांडर संजीव देशपांडे (सेवानिवृत्त) डिजिटल मार्केटिंग और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर हैं। नेतृत्व, ऑपरेशन्स मैनेजमेंट और डिजिटल बिज़नेस रणनीति में उन्हें व्यापक अनुभव है। इस समय वे कुमार प्रॉपर्टीज़ में डिजिटल मार्केटिंग और CRM पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना के जहाज़ों पर रक्षा कार्यवाही (Defence Operations) के क्षेत्र में 20 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के कारण उनके पास सैन्य अनुशासन, नेतृत्व कौशल और मैनेजमेंट का समृद्ध अनुभव है। इस अनुभव के साथ उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र के पेशेवर कौशल को भी प्रभावी ढंग से जोड़ा है।
डिजिटल मार्केटिंग रणनीति, ग्राहक जुड़ाव (Customer Engagement), CRM लागू करना, कामकाज में उत्कृष्टता (Operational Excellence), टीम नेतृत्व और बिज़नेस प्रक्रिया प्रबंधन में उनकी विशेष विशेषज्ञता है।
रक्षा और कॉर्पोरेट, दोनों क्षेत्रों के अनुभव के आधार पर संजीव संस्थाओं और व्यवसायों को ग्राहक संबंध मज़बूत करने, कामकाज की कार्यक्षमता बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करके टिकाऊ बिज़नेस ग्रोथ पाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं।