विशेषज्ञ के बारे में
रूपा कानविंदे फ़ूड टेक्नोलॉजी, पोषण विज्ञान और खाद्य सुरक्षा क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं। फ़ूड बिज़नेस सलाहकार सेवाओं, उद्यमिता विकास और नियामक अनुपालन (Regulatory Compliance) में उन्हें व्यापक अनुभव है। Cherish Foods Consultancy and Business Excellency की संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तथा Indo Compass LLP की संस्थापक निदेशक (Founder Director) के रूप में वे फ़ूड उद्यमियों और उद्योगों के साथ नज़दीकी से काम करती हैं।
वे खाद्य सुरक्षा के तरीक़ों को मज़बूत करने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बिज़नेस ग्रोथ में मार्गदर्शन देती हैं। भारत भर में Food Safety Training and Certification (FoSTaC) कार्यक्रम चलाने के लिए वे FSSAI की मान्यता प्राप्त पार्टनर (Empanelled Partner) हैं। उन्होंने फ़ूड साइंस और फ़ूड टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं में नेतृत्व के महत्वपूर्ण पद भी संभाले हैं।
फ़ूड बिज़नेस संचालकों (FBOs) को सक्षम बनाना, उनके कामकाज की चुनौतियों के समाधान खोजना और छोटे उद्योगों को टिकाऊ, सुरक्षित और नियमों के अनुरूप फ़ूड बिज़नेस खड़ा करने में मदद करना उनके काम का मुख्य लक्ष्य है।